Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

अब कोटा जाने की जरूरत नहीं, विजय कैरियर इंस्टिट्यूट संस्था में कराई जाएगी तैयारी : प्रमोद कुमार। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया (मनीष कुमार)। शहर के कटारी हिल रोड में विजयम कैरियर इंस्टीट्यूट संस्था का विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर शुभारंभ किया गया। संस्था के डायरेक्टर प्रमोद कुमार फीता काटकर शुभारंभ किया। 

विजयम कैरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रमोद कुमार का सपना है कि गयाजी को बिहार का कोटा बनाना है। डायरेक्टर ने बताया कि यहां पर 9 क्लास से लेकर आईआईटी, जेईई मेंस, मेडिकल आदि की तैयारी कोटा के फैक्लटियों के द्वारा कराया जाएगा. 

यहां पर निर्धन विद्यार्थियों के लिए "100% स्कालरशिप" कि व्यवस्था है। इंस्टीट्यूट में छात्रों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से पढा़या जायेगा. वातानुकूलित क्लास रूम की व्यवस्था एवं सरकार द्वारा निर्देशित कोरोना का नियमानुसार 50% उपस्थिति के साथ अध्यापन कार्य किया जायेगा। मौके पर प्रवीण रंजन, राकेश कुमार, हिमांशु कुमार, मो० युसुफ, अरसद वारसी, मुरारी पासवान, विकास कुमार, अभिभावक एवं छात्र/छात्राएँ उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।