Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

यूपी में आबादी कंट्रोल की मुहिम के बीच बोले शरद पवार- इसी से बेहतर होगी देशवासियों की जिंदगी // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण नीति का ड्राफ्ट पेश कर दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जरूरी कदम उठाने की बातें होने लगी हैं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार भी जनसंख्या नियंत्रण की हिमायत करने नजर आ रहे हैं। रविवार को शरद पवार ने इस बारे में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि देश की इकॉनमी, बेहतर रहन-सहन और पर्यावरण संतुलन के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। विश्व जनसंख्या दिवस पर शरद पवार के बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अन्य पार्टियां भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लागू करने की पक्षधर हैं। 

शरद पवार ने अपने बयान में कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के दिन देश के हर नागरिक को यह शपथ लेनी चाहिए कि वह जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान देगा। बेहतर देश और बेहतर जनजीवन के लिए यह बहुत ही जरूरी है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया कि वो अधिक जनसंख्या से होने वाले नुकसानों के बारे में हर किसी को आगाह करें। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या सभी समस्याओं की जड़ है। इससे समाज में असमानता फैल रही है। एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए जनसंख्या नियंत्रण बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर किसी को शपथ लेनी चाहिए कि वह इसे नियंत्रित करने में अपना योगदान देगा।