Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बीड में बीजेपी के 20 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, प्रीतम मुंडे के मोदी सरकार में जगह नहीं मिलने से थे नाराज // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : मोदी सरकार में महाराष्ट्र में बीजेपी की नेता प्रीतम मुंडे को जगह नहीं मिलने से स्थानीय नेताओं की नाराजगी सामने आई है। प्रीतम मुंडे को कैबिनेट में जगह मिलने से नाराज बीड जिले में बीजेपी के 20 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। यह दावा वहीं के एक नेता ने किया है। स्थानीय नेता ने यह भी कहा कि अंबाजोगई के बीजेपी पार्षदों के साथ बीड जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्य अपना इस्तीफा सौंपने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

नेता ने कहा कि पिछले दो दिनों में इस्तीफा देने वालों में बीड जिला परिषद के एक सदस्य और पंचायत समिति के सदस्य के अलावा भाजपा के जिला महासचिव, छात्रसंघ अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और भाजपा युवा के जिला उपाध्यक्ष शामिल हैं। नेता ने आगे कहा कि ये सभी लोग बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेंद्र मस्के को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

आखिरी समय में हटाया गया नाम
वहीं, बीजेपी बीड जिला महासचिव सरजेराव टंडले ने कहा कि प्रीतम मुंडे कैबिनेट में जगह पाने की दौड़ में थीं, लेकिन उनका नाम अंतिम समय में हटा दिया गया था। बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता प्रीतम मुंडे को मंत्रिपरिषद में जगह पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। हालांकि, आखिरी सूची में नाम नहीं होने पर उनका सपना चकनाचूर हो गया। विरोध में, मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। 

नाराजगी की खबरों को पंकजा मुंडे ने किया था खारिज
हालांकि, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने उन खबरों का खंडन किया था जिनमें कहा गया था कि उनकी सांसद बहन प्रीतम मुंडे खाड़े केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार में पूर्व मंत्री पंकजा ने यह भी कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास था कि प्रीतम को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा। पंकजा ने स्पष्ट किया था कि बीजेपी द्वारा किया गया कोई भी निर्णय उन्हें और उनकी बहन को स्वीकार्य है क्योंकि वे पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं।

मंगलवार को नाराज कार्यकर्ताओं से मिल सकती है पंकजा मुंडे
केंद्रीय मंत्रिमंडल के हालिया विस्तार के दौरान, वंजारा समुदाय के नेता डॉ भागवत कराड, जो कि राज्यसभा सांसद और पड़ोसी औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं, को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि पंकजा मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी और उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाएंगी।