Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सेवरा सीआरपीएफ कैंप में शनिवार को किया गया पौधारोपण. //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाना क्षेत्र के सेवरा सीआरपीएफ कैप में शनिवार को 800 पौधारोपण का कार्य पूरा किया गया है। सेवरा सीआरपीएफ कैंप के सहायक कमांडेंट अर्पण सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस पौधा रोपण अभियान में सीआरपीएफ कैंप के सभी कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया को सेवरा सीआरपीएफ कैम्प को 1000 पोधा रोपण का लक्ष्य है । जिसमे शनिवार तक 800 पौधे लगाये गए है।159 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट डॉ निश्चित कुमार के कुशल दिशानिर्देश में सेवरा कैंप में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ कैंप सेवरा के अलावा बरहा घाटी तथा छकरबंधा थाना क्षेत्र के सड़क के किनारे पौधा रोपण किए गए। जिसमें फलदार फलों तथा अधिकतम छायेदार पौधे लगाए गए ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन कल्याणकारी कार्य के तहत पौधे तथा स्थानीय जनता के बीच पौधा रोपण हेतु जागरूकता लाना है। इस मौके पर लक्षण झा सब इंस्पेक्टर, मोहन लाल सब इंस्पेक्टर, प्रमोद कुमार सहायक उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक अभय कुमार, कॉस्टेबल रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में जवानो ने भाग लिया।