Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

खेत में महिला पर चचेरे ससुर ने रिवाल्वर तानी तो महिला ने छिन ली रिवाल्वर. //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
 
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के दुबल गाँव मे खेत मे काम कर रही महिला पर चचेरे ससुर और उसके बेटो ने खुलेआम हाथ मे रिवाल्बर लेकर महिला को हत्या करने की कोशिश । महिला अपनी जान की प्रवाह किये बगैर चचेरर ससुर और उसके बेटो से भीड़ गई । और खेत मे पटककर रिवाल्बर छीन ली । वही इस संदर्भ में पीड़ित महिला सरस्वती देबी ने बताई की हम खेत मे काम रहे तब मेरे चचेरे ससुर राम जतन यादव और अरविंद,धर्मेंद्र,विवेक,जयप्रकाश तथा बबलू हाथ मे रिवाल्बर लेकर आया और बोला जी जान से मार देंगे । तभी में हिम्मत नही हारी । और मैं रामजतन यादब को पैर पकड़कर खेत मे पटक दिया और उसके हाथ रिवाल्बर छीन ली । तभी मेरे पति और मेरे घर परिवार भी उस आ गए और मेरे पति इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बनाये जो रामजतन यादब के हाथ मे रिवाल्बर लिए हुए था । और उसके हाथ से रिवाल्बर छीन भी रही थी उसका भी वीडियो मेरे पति ने बनाया । और मौका मिलते ही रामजतन यादब और उसके बेटे किसी तरहः से भाग निकला जो मेरे पास इसका प्रूफ है । पीड़ित ने यह भी बताई की जब इसकी सूचना बोधगया थाना को दी तो करीब थाना के पुलिस ने तीन से चार घंटे थाने में बिठा दिया उसके बाद भी कोई मामला नही लिया । फिर उसके बाद गया सीटीएसपी को सूचना दी तो फिर सीटीएसपी के कहने पर थाना में हमलोगों को बुलाया गया तब जाकर थाना के पुलिस ने मामला दर्ज किया । और उस रिवाल्बर को भी मैने बोधगया थाना के पुलिस को सौप दी । वही इस मामले पर बोधगया थाना के पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए करबाई करने की बात कही है ।