Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गया, निर्माण कला मंच एवं AIIMS के सहयोग से जिला स्तरीय “सड़क सुरक्षा जागरूकता”। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
 संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना, परिवहन विभाग, बिहार, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गया, निर्माण कला मंच एवं AIIMS के सहयोग से जिला स्तरीय “सड़क सुरक्षा जागरूकता” कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक दो सत्रों में 10+2 ZILA SCHOOL, GAYA एवं D.A.V PUBLIC SCHOOL, GAYA में किया गया | इस कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जाकरूकता, सड़क दुर्घटनाओं से वचाव हेतु विडियो क्लिप्स (क्या करें – क्या न करें) का प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक, अस्पताल पूर्व चिकित्सा विषय पर प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए | इस कार्यक्रम के संचालन में श्री कुमार दीपक, आपदा प्रबंधन प्रोफेशनल/कंसलटेंट, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गया, श्री धीरज जी, कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस पटना, स्कूलों के प्राचार्य आदि की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही |*