Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

कोरोना की जंग में टीका ही सबसे प्रभावी हथियार साबित होगा : चंदन. //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
  
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/वजीरगंज। वजीरगंज प्रखंड के दखिनगाँव निवासी युवा समाजसेवी सह विश्व हिन्दू वाहिनी के युवा जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। 
इस दौरान उन्होने वजीरगंज क्षेत्र के लोगो को कोरोना के कहर से पुरी तरह से जंग जीतने के लिए सभी लोगो को अनिवार्य रूप से कोरोना का वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी एवं इससे सुरक्षा को लेकर सभी स्वास्थ्य केन्द्रो पर कोरोना का टीकाकरण अभियान विशेषज्ञों की देखरेख में पूरी तत्परता के साथ चलाया जा रहा है। 
विशेषज्ञों के अनुसार, देशवासियों को लगाई जा रहीं कोविशील्ड व कोवैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार हैं। कोरोना की जंग में टीका ही सबसे प्रभावी हथियार साबित होगा। सभी लोगों के टीकाकरण के बाद हम इस जंग को जीत लेंगे। हां, टीकाकरण के संबंध में चिकित्सकों की सलाह और सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन पूरी तरह सुनिश्चित करना होगा। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर आने की संभावना है़।
इसलिए लोग टीकाकरण तेज गति से करवाना जरूरी है़। टीके की उपलब्धता और उसकी खपत के मद्देनजर केंद्र सरकार ने 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के अलावे 18 वर्ष उम्र वाले सभी लोगो को टीका लगाने की इजाजत दे दी है। लोग टीके लगवा रहे हैं, लेकिन इसकी गति और तेज करने की जरूरत है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो सके। अफवाहों पर कतई ध्यान न दें और बेझिझक होकर टीके लगवाएं।