मगध विश्वविद्यालय सहित राज्य के सभी यूनिवर्सिटी में अगस्त महीने से सभी लंबित परीक्षाएं लेने का कार्य किया जाएगा, कोरोना और कई अन्य रुकावट के चलते शैक्षणिक सत्र काफी पीछे हो गए है,जिसके कारण सभी विद्यार्थियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।।
गौरतलब है कि मगध विश्वविद्यालय में कई परीक्षाएं लंबित है,उसमें से सत्र 2018-21 का पार्ट 2 ,सत्र 2019-22 का पार्ट 1 का परीक्षा काफी ज्यादा समय से लंबित है।
सरकार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लेने पर आये बयान के बाद विश्वविद्यालय ने भी अपने परीक्षा को लेने की कवायद तेज कर दी है।


