Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

संजीव कुमार झा ने डोभी के नए बीडीओ के रूप में पदभार संभाला //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी । डोभी प्रखंड कार्यालय में गुरुवार के दिन डोभी के नए बीडीओ संजीव कुमार झा ने योगदान देकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। 
बीडीओ के आने पर सीओ राजेश प्रसाद सिन्हा, प्रमुख प्रतिनिधि, बजौरा पंचायत के मुखिया सोमर यादव सहित प्रखंड के कर्मी ने बुके देकर उनका स्वागत किया है। इसके साथ ही बीडीओ ने प्रखंड सभागार में सभी कर्मियों के साथ बैठक कर एक दूसरे से परिचय लिया। 
बीडीओ ने बताया कि सरकार की जो प्राथमिकता है, उसे धरातल पर लाया जाएगा। आम जनों की शिकायत का समाधान किया जाएगा। शिकायतकर्ता बेहिचक मुझ से मिल कर अपनी समस्या बता सकते है। आम जनों एवं प्रतिनिधियों के सहयोग की अपील भी किये। विकास की गति को धरातल पर तेज करने का प्रयास करेंगे। 
मालूम हो की पूर्व में संजीव कुमार झा नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड में पदस्थापित थे। स्थानान्तरण होने के बाद डोभी के प्रखंड विकास पदाधिकारी का लोगो को कुछ दिनों से इंतजार था।