गया/डोभी । डोभी थाना क्षेत्र के डोभी-चतरा मार्ग के कौआबार गांव से एक व्यक्ति के घर से डोभी पुलिस ने छापेमारी कर बीस बोतल विदेसी शराब बरामद किया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कौआबार में चंदन कुमार के घर तलाशी ली गयी जिसमे 375 ml की 20 बोतल जो इम्पेरियल ब्लू की है छिपाकर रखा है।
जिसका उद्भेदन कर डोभी थाने की पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया। उक्त मौके से चंदन को भी डोभी पुलिस गिरफ्तार कर थाना लाई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से फिलहाल पूछताछ जारी है। वहीं, सड़क किनारे से एक लावारिस हालत में बिना नंबर का ऑटो भी डोभी पुलिस ने जप्त किया है। जप्त किये ऑटो का मालिक का पता लागया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद पता चल सकता है ऑटो किसका है और यहां क्यो लगाई गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है शराब का धंधा करने वाले धंधेबाज झारखंड के हंटरगंज से लाई जा रही शराब का लोकेशन नही मिलने के कारण व्यवसाई छोड़कर भाग गया। बताया जाता है ऑटो के सीट के नीचे एक चेम्बर अलग किस्म का बना था। जिसमे भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखा था। स्थानीय लोगों को शराब की सुगंध लगी, जिसके बाद ऑटो में रखी भारी मात्रा में शराब को ग्रामीण लूट कर अपने घर लेकर चले गए


