गया । छात्र जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी की गई। छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष उत्तम कुशवाहा की अध्यक्षता में गया जिले के 24 प्रखंडों की प्रखंड अध्यक्ष की सूची जारी की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उपस्थित हुए।
इसी संदर्भ में जिलाध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने बताया कि छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष मोहित प्रकाश एवं प्रभारी राधेश्याम के निर्देशानुसार आज सूची जारी की गई है. साथ में उन सभी प्रखंड अध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया है कि आप लोग अपने प्रखंडों में बूथ स्तर तक छात्र जदयू को मजबूत करेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम काम करेंगे।
युवा जिलाध्यक्ष कुमार गौरव एवं करण वर्मा ने बताया कि युवा जदयू छात्र जदयू दोनों साथ-साथ चल के सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे. साथ ही कहा कि उत्तम कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से छात्रों के साथ जिला को एक नई मजबूती मिली है. जिस तरह से यह छात्र हित में शुरू से काम करते आए हैं यह काबिले तारीफ है।
ये लोग बने छात्र प्रखंड अध्यक्ष
नगर प्रखंड मनीष कुमार, बेलागंज मनजीत, गुरारू अनिल कुमार, बांके बाजार सुदामा, इमामगंज राहुल, डुमरिया दीपक अमन, बाराचट्टी अमरजीत कुमार, बोधगया मोहन कुमार, टिकारी अनुपम सिंह, फतेहपुर मंटू चौधरी, कोंच पंकज कुमार यादव, परैया राम चौधरी, नीमचक बथानी अमित, खिजरसराय निशांत आर्य, डोभी अनील, मोहनपुर गुड्डू कुमार, मानपुर राजू कुमार, टनकुप्पा प्रमोद, शेरघाटी राहुल, वजीरगंज गोरेलाल, अतरी शुभम शर्मा, आमस रवि, मोहड़ा राहुल शर्मा, गुरुआ अनिल कुमार को बनाया गया। इस मौके पर छात्र जदयू के नेत्री दीप्ति कुमारी, मानसी शर्मा एवं रोशन कुमार, प्रेम प्रकाश, अक्षय कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे


