गया/गुरुआ । गुरुआ थाना क्षेत्र के शकलबिगहा गांव में छुट्टी पर घर आये एक बीएसएफ के जवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुआ थाना के शकलबिगहा गांव का करीब पचास वर्षीय व्यक्ति संजय सिंह जम्मु कश्मीर में पद स्थापित थे।
वे छुट्टी में अपने घर आये हुए थे लेकिन अचानक उनकी तबीयत घर पर खराब हो गई। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। बीएसएफ के जवान की मौत से उनके घर के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बीएसएफ जवान का दाह संस्कार कर दिया गया।


