संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
लोजपा नेता व टिकारी विधानसभा के प्रत्याशी रहे कमलेश शर्मा ने मंगलवार को क्षेत्र का दौरा किया। शर्मा अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कई गांवों का दौरा किया और लोगों का हालचाल जाना। इस क्रम में वे बोहिया गांव पहुंचे जंहा पिछले दिनों बिजली के करंट से हुई शिवनंदन पासवान की मौत से शोकाकुल स्वजनों से मिलकर घटना पर दुख जताया। शर्मा ने मृतक के आश्रित को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए दुख की घड़ी में भविष्य में भी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। पीड़ित परिवार से मिलने वालों में शर्मा के साथ लोजपा के जिला महासचिव नरेश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार पासवान, पंकज पासवान, रंजीत कुमार वर्मा, मो उमर खान, धनञ्जय पासवान, मो नसीम आलम, चरित्र निषाद आदि कई लोग शामिल थे।


