बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को स्थानीय डाकबंगला परिसर में आयोजित की गई। जिसमे ग्राम पंचायत चुनाव पर गहन चर्चा की गई। बैठक में चुनाव के मद्देनजर पार्टी का विस्तार भी किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने नामो की घोषणा करते हुए बताया कि टिकारी विधानसभा क्षेत्र का रामरूप राम को प्रधान महासचिव, सूरेश दास को महासचिव, संजय दास को कोषाध्यक्ष, सुभाष कुमार को सचिव एवं वीरेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि हीरालाल दास को सलाहकार समिति का अध्यक्ष, सुधीर दास एवं सुरेन्द्र दास को उपाध्यक्ष, रामबली प्रसाद को सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। इसके अलावे गया जिला इकाई का विस्तार कर कई नेताओं को नई दायित्व सौंपी गई। सभी नव मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर पार्टी के हित में कार्य कर पार्टी को मजबूत बनाने का अपील किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि पार्टी द्वारा ग्राम पंचायत चुनाव में सभी पदों पर पार्टी के समर्थित उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। बैठक का समापन वरीय नेता मुनी लाल दास के सम्बोधन से हुआ। इस अवसर पर बिंदेश्वर दास, प्रिंस कुमार, बबलू दास सहित कई स्थानीय नेता उपस्थित थे।


