Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

टिकारी में बकरीद पर्व को लेकर अनुमंडलीय स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित को गयी। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
टिकारी अनुमण्डल क्षेत्र में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए टिकारी, कोंच, परैया एवं गुरारू प्रखंड क्षेत्र में बकरीद पर्व मनाया जाएगा। शांति और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत मंदिर, मस्जिद एवं धार्मिक स्थलों पर निगरानी हेतु चौकीदार और दफादार की प्रतिनियुक्ति करेंगे। साथ ही पुलिस पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। 
एसडीओ करिश्मा ने सरकार के विशेष सचिव के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि सभी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं अन्य कार्यक्रम व समारोह के आयोजन पर पूर्णता रोक है। सभी प्रकार के धार्मिक स्थलों को बंद करने का निर्देश जारी रखा गया है। मस्जिदों एवं खुले मैदानों में नमाज अदा करने का आदेश नहीं है। पत्र के आधार पर एसडीओ द्वारा सरकार के आदेश का अनुपालन करते हुए बकरीद पर्व मनाने का निर्देश सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों को दिया गया। आयोजित बैठक में एसडीओ नागेंद्र कुमार सिंह, टिकारी बीडीओ वेद प्रकाश, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजित कुमार, टिकारी सीओ आनंद प्रकाश राम, थानाध्यक्ष राहुल रंजन के अलावे सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, दंडाधिकारी, मस्जिदों के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।