Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गया कॉलेज के विकास कार्यों पर विद्यार्थियों ने जताई प्रसन्नता, प्राचार्य को किया सम्मानित. LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


 संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया। गया कॉलेज,गया के प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा को अभाविप गया कॉलेज इकाई की ओर से प्रशासनिक भवन स्थित प्राचार्य कक्ष में विकास कार्यों में उल्लेखनीय योगदान हेतु सारस्वत पूर्वक सम्मानित किया गया।अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में उन्हें अंग वस्त्र एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कॉलेज अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया की वर्तमान कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा कॉलेज हेतु विभिन्न सराहनीय कार्य किए हैं।जिसमें प्रमुख रूप से नया गर्ल्स कॉमन रूम, नये परीक्षा भवन का निर्माण कराया जाना जिसमें बिना वर्ग कक्षा स्थगित किए 1200 परीक्षार्थी परीक्षा दे पाएंगे, कॉलेज को राष्ट्रीय डीजिटल लाइब्रेरी से जुड़ना,जिम्नाजियम को नये तरीके से बनाया जाना, सात विषयों में स्नातकोत्तर का नामांकन प्रारंभ करना, महापुरुषों का मूर्तियां मुंशी प्रेमचंद, शहीद भगत सिंह, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं गया कॉलेज के जमीन के दान दाता स्वर्गीय सेठ गोवर्धनदास डालमिया जी की प्रतिमा स्थापित करना, एकता भवन को नये ढंग से बनाया जाना आदि सराहनीय कार्य रहे हैं।