Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पहाड़पुर में फिर हुआ रेलवे फाटक खराब, घंटो लगा रहा जाम. //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
फतेहपुर से जम्हेता जाने वाले मुख्य रोड पर रेलवे फाटक शहर की रफ्तार रोक रही है। दो दिन से रोज फाटक खराब होने से जाम लग रहा है। सैकड़ों लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।
गुरुवार की तरह शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे फिर फाटक खराब हो गया। फाटक के एक पाइप का सिरा मुड़ जाने से यह दिक्कत हो रही है। इसे सुधारने में रेलवे अमले को काफी मशक्कत करना पड़ी। इस बीच जाम लगा और यातायात बहाल होने में दो घंटा लग गया। समाजसेवी विवेक कुमार ने बताया ट्रेन निकलने के बाद जैसे ही एक तरफ की फाटक खुली वाहन चालक निकलने लगे लेकिन दूसरे छोर की फाटक नहीं खुलने से अटक गए। इससे दोनों तरफ वाहन आ गए और ट्रैफिक जाम हो गया। गुरुवार को भी ऐसे ही परेशानी हुई थी। जिम्मेदारों को समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
रेलवे फाटक खराब होने से दूसरे दिन शुक्रवार को भी वाहन चालक परेशान हुए।