शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डीडीयू आशीष मिश्रा के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गया रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर पार्किंग, पार्सल कार्यालय में गया आरपीएफ पोस्ट के उपनिरीक्षक विक्रम देव सिंह, उपनिरीक्षक पूनम कुमारी तथा अन्य रेल सुरक्षा बल स्टाफ, रेल थाना प्रभारी संतोष कुमार व बल के जवान सघन जांच अभियान चलाया। जिसमें गया सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच की गई। पार्सल कार्यालय में अनक्लेम्ड और अनबुक्ड लगेज के संबंध में जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध गाड़ी या पैकेज नहीं बरामद हुआ। पार्किंग में प्राइवेट पार्किंग स्टाफ को निर्देशित किया गया कि यदि कोई संदिग्ध मोटरसाइकिल या फोर व्हीलर संज्ञान में आता है इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ/जीआरपी को दें। पार्सल कार्यालय में कार्यरत स्टाफ को कोई अनक्लेमद और अनबुक्ड लगेज मिलने पर उसकी सूचना देने को निर्देशित किया गया।


