Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बकरीद पर्व को लेकर आँती थाना में शान्ति समिति की बैठक संपन्न। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
कोंच रविवार को कोंच प्रखंड के स्थित आँती थाना परिसर में बकरीद पर्व को शान्ति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आँती थानाध्यक्ष अंगद पासवान ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की बकरीद पर्व को शान्ति पूर्ण सम्पन्न करना उनकी प्राथमिकता में है। इस दौरान किसी भी सार्वजनिक स्थलों एवं ईदगाहों पर नमाज अदा करने पर पूर्ण पाबंदी होगी। पर्व तक चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। आसामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। अशांति फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । कोई भी लोग बख्से नहीं जाएंगे। मौके पर मौजूद तिनेरी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी मो इंतेशाब सहित जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रखंड में शांति पुर्ण पर्व का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुखिया पति दिलीप सिंह , मो ग़ालिब , सरपंच पति पुण्यदेव यादव , मो शमसाद , मो ताजुद्दीन साहब , मो ज़िसान , मो तबरेज सहित कई अन्य मौजूद थे।