गया। बेलागंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने एक 30 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई.
मृतक युवक की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के विनय प्रजापति के रूप में की गई. मृतक विनय प्रजापति सब्जी बेचकर अपना परिवार का भरण-पोषण करते थे। आज सुबह 6:00 बजे की है जिस वक्त अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए.
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर दल बल के साथ पहुंची और घटना के तफ्तीश में जुट गई है. हत्या का कारण किस वजह से की गई है वह अभी तक खुलकर सामने नहीं आई है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।


