Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गया-मानपुर स्टेशन के बीच शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


 



संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया-मानपुर स्टेशन के बीच शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत रविवार को गई। घटना की सूचना मिलने के बाद गया रेल थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है। गया रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 साल है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया जिस वक्त ट्रेन डाउन लाइन से गुजर रही थी, उसी वक्त रेलवे लाइन पार करते वक्त किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।