Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

प्रेस प्रसंग में युवक की हत्या से कांटी में बवाल, परिजनों ने युवती के दरवाजे पर शव को जलाया // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
मुजफ्फरपुर से चंदन कुमार की रिपोर्ट
जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा में शुक्रवार की शाम प्रेम प्रसंग में युवक सौरभ कुमार उर्फ मोनू की जमकर पिटाई की गई। जख्मी सौरभ की मौत शुक्रवार की रात जुरन छपरा के अस्पताल में हो गई। मृतक कांटी के रेपुरा रामपुर साह का निवासी था। हत्या के अगले दिन शनिवार को लोगों ने जमकर बवाल किया। रेपुरा स्थित मुजफ्फरपुर- देवरिया कोठी रोड को दो घंटे तक जाम रखा। पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को युवती के दरवाजे पर दाह संस्कार किया।
गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई। कांटी के अलावा ब्रह्मपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की। बताया गया कि शुक्रवार को मोनू सोनवर्षा स्थित प्रेमिका के घर पर गया था। घर के पास सुनसान जगह पर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में परिजनों ने देख लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने मोनू की जमकर पिटायी की। उसके पाईवेट पार्ट को कांट दिया। शनिवार को शव का एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान सोनवर्षा पहुंचकर मोनू के परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। बवाल के बीच पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या को लेकर युवक के परिजन ने युवती के पिता, भाई, चाचा व चचेरा भाई पर नामजद एफआईआर दर्ज करायी है। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की बात सामने आयी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांटी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सोनवर्षा की लड़की से सौरभ का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सौरभ के पिता मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम मोबाइल पर कॉल कर आरोपितों ने सौरभ को सोनवर्षा बुलाया। पहुंचने पर आरोपितों ने सौरभ को बांधकर रॉड व ईंट से पीट-पीट कर बूरी तरह जख्मी कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया। बेहोश होने पर आरोपितों उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए। इससे पूर्व आरोपितों ने हमलोगों को सूचना दी। आरोपितों ने सादे कागज पर जबरन दस्तखत भी ले लिया। इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई। घटना के बाद कांटी पुलिस को सूचना दी गई।शव को दरवाजे पर जलाया, तनाव को लेकर पहुंची पुलिस सौरभ की शव दोपहर तीन बजे रेपूरा पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने रेपुरा में देवरिया रोड जाम किया। दोपहर तीन बजे से लेकर पांच बजे तक देवरिया रोड जाम रहा। इसके बाद परिजन व ग्रामीण शव को लेकर सोनवर्षा पहुंचे। आरोपितों के दरवाजे पर शव का अंतिम संस्कार करने लगे। इस दौरान सोनवर्षा के लोगों ने विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। शव जलाने से पूर्व आरोपित अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो चुके थे। बताया गया कि दोनों के बीच करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।