संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/टिकारी)। जिले के टिकारी प्रखंड के मऊ ओपी क्षेत्र में करंट लगने से दो अलग-अलग गांव में दो युवकों की मौत हो गया। मऊ ओपी थाना क्षेत्र के मऊ गांव के रहने वाले 45 वर्षीय शिवलाल अपने खेत पर पटवन को गए थे, जहां खेत में मौत हो गई.
दूसरी घटना मऊ ओपी थाना क्षेत्र के चितौखर गांव में हुई। यहां भी करंट लगने से 25 वर्षीय युवक लालू की मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए चितौखर के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और फिलहाल पुलिस समझा-बुझाकर जाम को हटावाया।
गौरतलब है कि पटवन के दौरान अचानक बिजली का तार खेत में गिर गया. इसे पूरे खेत में करंट दौड़ गया और शिवलाल चपेट में आ गया और वहीं पर अचेत होकर गिर पड़ा। जब इस बात की सूचना घरवालों को मिली दौडते-दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और देखा कि उनके ऊपर बिजली का तार गिरा हुआ है. किसी तरह गांव वालों ने बिजली तार को हटाया और शव को खेत से बाहर निकाला।
वहीं दूसरी ओर लालू की मौत उस वक्त हुआ जब घर से बाहर खेत में किसी काम को लेकर गया. जहां बिजली के तार के ऊपर उसने पैर रख दिया और वहीं पर अचेत होकर गिर पड़ा. इस दौरान उसका बदन झुलस गया था। आनन-फानन में परिजन सरकारी अस्पताल गांव के नजदीक ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया वही ग्रामीणों ने रोड को जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे है।


