Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

प्रेमिका से मिलने यूपी से बिहार पहुंचा प्रेमी, पेट्रोल डालकर खुद को किया आग के हवाले, युवती भी झुलसी // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार के सीवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक आग का गोला बना सड़क पर दौड़ लगाने लगा। कुछ दूर भागने के बाद युवक को एक गड्ढे में थोड़ा पानी नजर आया। युवक ने उस गड्ढे में कूदकर शरीर पर लगे आग को बुझाया। शरीर पर लगी आग तो तत्काल बुझ गई, लेकिन युवक बुरी तरह झुलस गया था। मौके पर भारी भीड़ भी इकट्ठी हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना में एक महिला भी झुलस गई है, जिसका इलाज भी सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय भी गांव पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हैं। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कन्हौली गांव की एक लड़की की शादी यूपी के कानपुर में हुई है। उसका कथित रूप से प्रेम प्रसंग देवर से चल रहा है। अभी महिला कुछ दिनों से मायके में ही है। उसका पति भी ससुराल आया था व कुछ दिन रहकर वापस लौट गया। कथित प्रेमी भी गुरुवार की रात यूपी के उरई से कन्हौली गांव पहुंच गया। रात में तो कोई विशेष बात नहीं हुई। अलबत्ता शुक्रवार की सुबह दोनों किसी बात को लेकर उलझ गए। सूत्रों के अनुसार इसके बाद युवक बाजार गया व दो बोतल पेट्रोल खरीद लाया। घर पहुंचने पर एक बोतल प्रेमिका पर व एक बोतल खुद पर उड़ेल माचिस से आग लगा ली। शरीर पर आग लगने के बाद युवक बदहवास सड़क पर दौड़ने लगा।

वहीं दूसरी ओर गांव की इज्जत की बात कहते हुए लोग घटना के बारे में किसी तरह की जानकारी देने से कतरा रहे हैं। हालांकि पुलिस को युवक का बैग व दो पेट्रोल की खाली बोतल हाथ लगी है। गांव के जिस घर में यह घटना हुई है, उसके पड़ोस के घरों के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए गए हैं। यह घटना देर शाम तक क्षेत्र में चर्चा के केन्द्र में रही।