Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बस की खिड़की से गुटखा थूकने में गयी जान, पोल से टकराकर धड़ हुआ अलग, मचा हड़कंप // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार के कटिहार जिले अंतर्गत सहायक थाना के पास स्थित अस्थाई बस स्टैंड के पास गुरुवार को पूर्णिया की ओर जा रही एक चलती बस के खिड़की से सिर निकालकर थूक फेंकना एक 23 वर्षीय युवक को अपनी जिदंगी से हाथ धोना पड़ गया है। चलती बस के खिड़की से सिर को बाहर निकालकर थूकने के क्रम में बस यात्री का सिर बिजली के पोल से टकरा गया और युवक का धड़ अलग हो गया। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों और आसपास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। बस चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है तथा बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मनिहारी मोड़ के पास चलती बस के खिड़की से गुटखा खाने वाला युवक ने थूकने का प्रयास कर रहे थे। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता उसका सिर एक बिजली के पोल से टकरा गई। इससे देखते ही देखते संबंधित बस यात्री का सिर धर से अलग हो गया। इससे अस्थाई बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने अफरा तफरी मच गई। 

बस में मौजूद टुनटुन राय ने बताया कि बस में सवार होने के बाद उक्त यात्री ने चलती बस की खिड़की से सिर बाहर निकालकर थूकने का प्रयास करने से यह अजीबोगरीब हादसा हुई है। हादसे की जानकारी बस चालक व बस में यात्री को तब हुई जब बाहर के लोग चीखने व चिल्लाने लगे। खून की धार करीब पचास मीटर दूर तक गिरता रहा। चालक को घटना की सूचना मिलते ही बस को रोक दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर बस यात्री के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर उसके शिनाख्त करने में जुट गई है।