जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र पटना गांव निवासी कालेश्वर तांती की पत्नी ने आपसी कलह को लेकर घर में रखे कीटनाशक दवाई खाकर अपनी जान गवाने की कोशिश की जो घर के सदस्य ने देख ली ।
कीटनाशक दवाई खाने से महिला की स्थिति बिगड़ने लगी जो परिवारों में कोहराम मच गया। महिला के पुत्र और उसके परिवारों ने आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्दन लाया गया जहां स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने त्वरित इलाज करने में जुट गई और महिला से उल्टी करा कर दवाई दिया गया जिससे महिला की स्थिति सामान्य होने लगा।
डॉक्टरों का कहना है कि पीड़ित महिला को समय पर चांदन अस्पताल लाने से इलाज हुआ जिससे महिला की जान बच गई। चान्दन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने महिला की सामान्य स्थिति को देखते हुए उसे घर भेज दिया गया।


