Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के आगमन को लेकर स्वागत सभा का आयोजन //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया/बाराचट्टी । जिले के बाराचट्टी प्रखंड के नए पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के आगमन को लेकर स्वागत सभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने किए. इस कार्यक्रम में बाराचट्टी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार को बुके देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया है. 
श्री पंकज कुमार के द्वारा पूर्व में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यभार संभाला गया था. परंतु पुनः बाराचट्टी में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित होने से लोगों में काफी खुशी दिखी है तथा शिक्षकों ने इनके पूर्व कार्यकलापों को सराहा है. पिछले बार इनके द्वारा कोरोना ऐसे वैश्विक महामारी में जो काम किया गया है वह काफी सराहनीय है. 
इस स्वागत समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों मैं इनके कार्यकाल से खुश होकर फूली नहीं समा रहे थे. इस अवसर पर जितेंद्र कुमार यादव, जगदीश यादव, संतोष कुमार, सुरेश पासवान, कमलेश दास, सुरेश दास, राशिद जहीर, बालमुकुंद, रामजीत मिस्त्री, कृष्णा कुमार, सत्येंद्र कुमार, शिव कुमार ठाकुर, राज देव प्रजापति, कृष्णा कुमार, आनंद कुमार, राजेश कुमार, संजय भारती, हरिहर सिंह आठवीं सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।