Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

जेडीयू विधायक संजीव कुमार को फेसबुक पर मिली जान से मारने की धमकी, MLA बोले- आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करे प्रशासन // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : परबत्ता के जेडीयू विधायक डॉ संजीव कुमार को सोशल मीडिया पर जान मारने की धमकी दी गयी है। खुद विधायक ने इसकी जानकारी दी।

विधायक ने बताया कि गौतम कुमार पोद्दार के फ़ेसबुक एकाउंट पर 22 जून 2021 के एक पोस्ट पर शनिवार 17 जुलाई को नितेश कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा धमकी दी गई है कि कल तक परबत्ता विधायक को गोली मार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खगड़िया जिले में जिस प्रकार से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है उसे देखते हुए पोस्ट की टिप्पणी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। 

डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा कि इस धमकी की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गयी है। प्रसाशन इस पर त्वरित करवाई करते हुए नितेश कुमार को अविलंब गिरफ्तार करे और जांच कर ये पता लगाये की इस धमकी के पीछे नितेश कुमार के साथ और कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं। उन्हे भी अविलंब गिरफ्तार किया जाए।