संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/गुरुआ । गुरुआ प्रखंड के ढिबरा गांव निवासी कुंदन कुमार को शुक्रवार के दिन युवा जदयू का गुरुआ विधान सभा प्रभारी का मनोनित पत्र मिलने पर कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया है।
खबर के अनुसार यह मनोनित पत्र जिला युवा जनता दल यूनाइटेड द्वारा गया जिला युवा जदयू के सभी विधानसभा प्रभारियों का बैठक आयोजित कर बैठक में सभी विधानसभा प्रभारियों से संगठन संबंधी विचार-विमर्श किया गया और संगठन के बुथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई गयी।
इसके लिए युवा जदयू गुरूआ विधानसभा प्रभारी कुन्दन कुमार को युवा जदयू के जिला अध्यक्ष कुमार गोरव, लोक सभा प्रभारी अंकित कुमार करण तथा ज़िला प्रवक्ता दिवाकर कुमार द्वारा मनोयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे कार्यकर्ताओ में उत्साह है। इधर गुरुआ के पूर्व विधायक रामचन्द्र प्रसाद सिह, प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार सिह, अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, अजय दांगी, कविन्द्र कुमार आदि ने बधाई दिया है।


