Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

चान्दन प्रखंड में B.D.O. राकेश कुमार ने लिया पदभार / LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता - पंकज मिस्त्री, बांका

 चान्दन प्रखंड में  नये प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में शुक्रवार को पदभार ग्रहण करते हुए वीडियो राकेश कुमार ने  कहा की राज्य सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतार कर उस पर काम करना ही हमारी प्राथमिकता होगी। चान्दन प्रखंड के हर गांव तक सरकार की योजनाएं पहुंचे और योजना का लाभ सही लाभुकों को मिले इस पर मेरा विशेष ध्यान रहेगा। अभी चल रहे वैक्सीनेशन एवं आने वाले चुनाव पर विशेष ध्यान रहेगा। एवं सभी काम पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। B. D. O. राकेश कुमार ने बताया कि मैं पहले भी चांदन प्रखंड में कुछ समय के लिए अपना योगदान दे चुका हूं इसलिए मुझे चान्दन प्रखंड को समझने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगा। क्योंकि मैं लगभग चांदन प्रखंड के सभी पंचायतों का दौरा पूर्व में ही कर चुके हैं कुछ पंचायत बाकी रह गए थे जो हमें पुनः फिर मौका मिला है जो मैं अपनी लगन और मेहनत एवं चांदन प्रखंड के सभी अधिकारियों के सहयोग से पूरा पारदर्शिता के साथ करने का काम करूंगा। एवं सभी अधिकारियों को अपने कार्य में पारदर्शिता के साथ काम करने का आग्रह किया एवं जब भी कोई काम हो कभी भी हमसे संपर्क कर सकते हैं। जो भी समस्याएं होगा में तुरंत ही समाधान करने का प्रयास करूंगा। मौके पर  वीडियो दुर्गाशंकर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भोला दास, बीपीआरओ हरिमोहन प्रसाद, थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार, इंदिरा आवास सहायक,  विकास मित्र, प्रधान लिपिक सहित प्रखंड के सभी अधिकारी मौजूद थे। जिससे चांदन प्रखंड के सभी अधिकारियों ने वीडियो राकेश कुमार को माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया।