Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

टिकारी में पुलिस और बालू माफियाओं के लुकाछिपी के खेल जारी , बालू लदा हाईवा को पुलिस ने किया जब्त. //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता - निरंजन कुमार, गया
पुलिस और बालू माफियाओं के बीच लुकाछिपी का खेल टिकारी में जारी है। एक ओर जंहा पुलिस माफियाओं पर नकेल कसने में लगा है वंही दूसरी ओर बालू को सोना बनाने का खेल क्षेत्र में दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में लगातार जारी है। शुक्रवार की देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर टिकारी पुलिस ने भोरी ग्राम से बालू लदा हाइवा एवं ट्रक जप्त किया है। थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थानाक्षेत्र के भोरी में मोरहर नदी से बालू का अवैध उत्खनन कर हाइवा एवं ट्रक पर लोड कर बाहर भेज जा रहा है। आसूचना के आधार पर टीम का गठन कर भोरी में छापेमारी की करबाई की गई। इस दौरान पुलिस को देखते ही बालू माफिया एवं हाइवा व ट्रक चालक बालू लोडेड वाहन को छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बालू लोडेड हाइवा एवं एक ट्रक को अपने कब्जे में लेकर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जप्त वाहन के मालिक और बालू माफियाओं की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की करबाई की जा रही है।

13 जून को आठ हाइवा व एक ट्रक को किया गया था जप्त

मालूम हो कि बीते 13 जून को पुलिस ने भोरी से ही बालू लोडेड आठ हाइवा एवं एक ट्रक को 20 हजार नगदी के साथ जप्त किया था। उक्त मामले में टिकारी सीओ आनंद प्रकाश राम द्वारा 32 बालू माफिया, चालक, खलासी एवं 10-15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया था। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कम्प मच गया है।