Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

मानव रक्षा के लिए साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए संकल्पित केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 205 कोबरा

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
 


 संवाददाता- निरंजन कुमार, गया       
राष्ट सेवा में अपने अतुलनीय समर्पण और त्याग से सेवा और सुरक्षा के उच्चतम मापदंड स्थापित करने वाली केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 205 कोबरा वाहिनी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर चलते आ रहे अपने अथक प्रयासों में आज 2500 से अधिक पौधों का रोपण कर प्राकृतिक संपदा की अभिवृद्धि में अपना अभिन्न योगदान जारी रखा। इस क्रम में वाहिनी के कमांडेंट कैलाश के कुशल निर्देशन में सभी अधिकारियों व कार्मिकों ने सपरिवार महिलाओं और बच्चों के साथ वाहिनी परिसर में आयोजित सघन वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। उनके साथ साथ वाहिनी में चल रही कोबरा पी आइ ट्रेनिंग और प्रथम महिला कोबरा बैच की प्रशिक्षु कमांडोज ने भी वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया।इस दौरान शरीफा, आँवला, कटहल, छतवन, अमलतास, अमरूद, महोगनी, करंज, पीपल, शीशम, गुलमोहर, सागवान, बरगद, शहतूत, गमहर, मालवनिया, कुसुम इत्यादि के 2614 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी महाले मनीष गोरख ने वृक्षारोपण की ज़रूरत और इसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिर्फ़ पौधे लगा देने भर से हमारे कर्तव्य की इतिश्री नहीं हो जाती, बल्कि हमें इन पौधों की देखभाल तब तक करनी है जब तक ये स्वयं समर्थ होकर हम सब की देखभाल ना करने लग जाएँ।

साथ ही हमें इनका ध्यान अपनी संतान की तरह रखना है क्योंकि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान माना गया है, और इसका कारण यह है की हमारी अपनी संतानें तो सिर्फ़ हमारा ध्यान रखती हैं परंतु वृक्ष समस्त संसार का ध्यान रखते हैं और इसीलिए ये हमारे और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर की तरह होने चाहिए। उन्होंने यह भी बताया की आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्र और समाज को सुरक्षा प्रदान करने के अतिरिक्त पर्यावरण और मानवता की सेवा भी हमारा परम ध्येय होना चाहिए।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में उप कमांडेंट योगेन्द्र डाखोले, दीपक पटवाल, अमन दीप, वरिंदर पाल सिंह , सहायक कमांडेंट मुनीश, अनीश, अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, तथा जवान मौजूद थे। ज्ञातव्य है कि गृह मंत्रालय ने केंद्रीय पुलिस बलों को चरणबद्ध तरीक़े से पूरे देश भर में 1.37 करोड़ पौधों को लगाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है तथा केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने 2020 म 22 लाख पौधों का रोपण किया था जिसमें 205 कोबरा वाहिनी ने 20000 पौधों का रोपण किया था। इस वर्ष भी 205 कोबरा वाहिनी अगस्त माह के अंत तक 17000 पौधों के रोपण के लिए कृतसंकल्पित है और अपने इस उद्देश्य की प्राप्ति में अब तक वाहिनी द्वारा 16229 पौधों का रोपण किया जा चुका है।
इस सम्बंध में दिनांक 22.जुलाई.2021 को भी वाहिनी प्रांगण में वीर भृगुनंदन मियावाकी उपवन का अनावरण गया के ज़िलाधिकारी अभिषेक सिंह के द्वारा किया गया था, जिसमें वाहिनी के योगदान को सराहने व प्रोत्साहन देने के लिए भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।वाहिनी के द्वारा निरंतर अपने प्रयासों से अपने कार्मिकों, उनके परिवारजनों, साथ ही आस पास के ग्रामीणों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक और सजग बनाया जा रहा है। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी महाले मनीष ने गया के ज़िला प्रशासन और प्रभागीय वन अधिकारी को भी धन्यवाद देते हुए सैप्लिंग उपलब्ध करवाने में उनके सहयोग की सराहना की।