Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

छोटे से विवाद को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़ किया, घर में रहे गर्भवती महिला को चोट लगी. //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
  
संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया। जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के सूरजपुरा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो युवकों में मारपीट की घटना हुई थी जिसके बाद दबंगों के द्वारा एक पक्ष के घर पर धावा बोल दिया, दर्जनों अपराधी किस्म के लोगों के द्वारा हाथों में लाठी डंडे ईट पत्थर लेकर घर के बाहर से ही घर पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. 
जिससे घर में लगे शीशा की खिड़की, सीसीटीवी क्षतिग्रस्त हो गया,वही घर में रहे एक गर्भवती महिला के पेट में भी ईट लगने से चोटिल हो गई, घटना के वक्त घर में कोई भी पुरुष घर मे नही था, सिर्फ घर में दो महिलाएं मौजूद थे, वही सारी घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गई।
दरअसल बताया जा रहा है कि सूरजपुरा के रहने वाले रोबिन सिंह और इसी गांव के रहने वाले पृथ्वी पासवान से एक दुकान खोलने की कंपटीशन को लेकर दोनों के बीच झड़प हुई थी और मारपीट की घटना हुई थी जिसके बाद पृथ्वी पासवान के द्वारा अपने साथियों के साथ रोबिन सिंह के घर पर हमला कर दिया।
घर की महिलाएं बताती है किसी बात को लेकर घर बाहर कुछ लोगों से मेरे बेटे के साथ झड़प हो गया था, जिसके कुछ घंटे बाद देर शाम दर्जनों की संख्या में रहे अपराधिक किस्म के युवकों के द्वारा हाथों में लाठी डंडे, व ईट पत्थर लेकर पहुंचे और दरवाजा खोलने का प्रयास किया जब दरवाजा नहीं खुला तो बाहर से ही घर पर ईट पत्थर से मारना शुरू कर दिया, उस वक्त घर में सिर्फ हम दो महिलाएं थी. 
इस दौरान घर में रही 7 माह की गर्भवती बहू के पेट में भी पत्थर लगने से चोटिल हो गए, जिसके बाद कुछ ग्रामीणों के द्वारा उन लोगों को भगाया गया, वहीं इसकी सूचना मगध मेडिकल थाना को दी गई है और एक मामला भी दर्ज कराया गया है हालांकि इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही पीड़ित पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है और जितने भी अपराधी किस्म के युवक थे सभी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।