संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/शेरघाटी । गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के राम मंदिर के समीप से जानवरों से लदी एक वाहन को पकड़ा गया. जिसे स्थानीय लोगों ने तस्करी की मकसद व संदेह होने पर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। वहीं थाने के पुलिस ने पकड़ी गई वाहन को जप्त कर तफ्तीश को लेकर थाना ले गई है।
यह संबंध में प्रवीण कुमार नामक एक हिंदूवादी नेता ने बताया कि पकड़े गए वाहन पर करीब एक दर्जन वछीया लदी है और प्रत्येक जानवर के माथे पर अलग-अलग निशान लगाये गये।
जिसे पशु तस्कर गंतव्य के लिए बीआर 02 जीबी 1104 नम्बर की बोलेरो नामक वाहन की मदद से लेकर निकले थे जो उस दौरान पकड़े गए। इसके अलावा वाहन पर सवार दो पशु तस्कर में से एक को पकड़ा गया जबकि दूसरा भीड़ का लाभ उठाकर भाग निकला। जिसे वाहन समेत पुलिस को सौंप दिए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि आज तीन अलग-अलग स्थानों से जानवरों से लदी तीन वाहन को पकड़कर पुलिस को सौंपा गए हैं. जिसे आज पशु हॉट शेरघाटी से खरीदारी की गई थी।


