Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

भैस निकालने के चक्कर मे 45 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत , 24 घंटे बाद निकाला गया शव //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी । डोभी प्रखंड के पट्टी गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत होने की सूचना मिली है। मौत के 24 घंटे बाद निकल गया शव। इस घटना को लेकर बताया जाता है उक्त युवक पट्टी गांव निवासी राजेन्द्र यादव अपने भैस को खोजने रविवार की दोपहर निकले थे।
काफी देर बाद मालूम चला पास के मछली का तालाब में भैस डूब गया है। इसको लेकर राजेन्द्र यादव अपनी भैस को निकालने गए। परंतु भैस निकलकर अपने घर चली गयी और वहीं, तालाब में राजेन्द्र यादव की तालाब में डूब गए। परिजनों ने काफी छानबीन किया। परंतु कोई जानकारी नही मिलने के उपरांत अपने रिश्तेदारों से पुछ्ताक्ष किया पर कोई जानकारी नही मिली। इस घटना को लेकर स्थानीय थाना बाराचट्टी को सूचित किया गया। 
अगले दिन जब जानवर चराने वाले लोगों ने तालाब के पास पहुँच तो पाया कि राजेंद्र यादव का शव तालाब के ऊपर आया हुआ है। जिसको लेकर सोमवार की दोपहर ग्रामीणों का हुजूम उक्त तालाब के पास पहुँचा। इसके बाद शब की जानकारी बाराचट्टी थाने की पुलिस को दी गयी। बाराचट्टी थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए शव को थाना पर लाने के लिये कहां। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब गांव के बीरेंद्र चौधरी का है जिसे हाल ही में और गहरा किया गया है। जिससे कि मछली भाग नही सके।