Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बेलागंज विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में राजद के लोगों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
महंगाई के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने बेलागंज विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में शहर के गांधी मैदान से विरोध प्रदर्शन जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ता शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए टावर चौक तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस का नेतृत्व कर रहे बेलागंज विधानसभा से राजद विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश में सामानों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। महंगाई चरम पर है और सरकार महंगाई को रोक पाने में असफल है। खाद्य सामग्री से लेकर दवा, कपड़े, पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस की कीमतें आसमान छू रही है। सरकार इस महंगाई को रोक पाने में विफल है।
उन्होंने कहा कि देश से दो हजार रुपये का नोट गायब हो गया। उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि आखिर यह नोट कहां गया ? आज देश पूंजीपतियों के हाथ में चला गया है।
उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हैं कि एक बार फिर से चुनाव करवा दें। तब सभी की औकात समझ में आ जाएगी। जनता ने इन्हें मौका नहीं दिया। फिर भी जबरन सत्ता में बने हुए हैं। उन्होंने कहा राजद मांग करती है कि देश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई रोक पाने में विफल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अविलंब इस्तिफा दें।