डुमरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा मैगरा बाजार में आक्रोश मार्च निकाला गया,आक्रोश मार्च में थालीपीठ कर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी किया गया. ग्रामीणों द्वारा भरपूर सहयोग के साथ जनप्रतिनिधियों के ऊपर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.
गया जिले के डुमरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत सरकार के खिलाप हाथों में बैनर लेकर कमरतोड़ महंगाई किसान विरोधी सरकार के खिलाफ राजेंद्र सिंह एवं संतोष कुमार पूर्व औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया. आक्रोश मार्च में जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थालीपीठ कर विरोध प्रदर्शन किया गया. यह आक्रोश मार्च डुमरिया- मैगरा के मेन रोड व मैगरा बाजार के मुख्य चौक चौराहा पर निकाला गया.
आक्रोश मार्च में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी जनसमर्थन मिला व जनप्रतिनिधियों को फूल माला से स्वागत किया गया.
इस संदर्भ में डुमरिया कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह ने बताया कि आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार डुमरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा यह महंगाई के विरोध में जन समर्थन में यह आक्रोश रैली निकाला जा रहा है. जिसमें हमारे कांग्रेस के वरिष्ठ साथी आदरणीय श्री संतोष कुमार जी औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे है.
जो कि हम लोगों को बीच में आकर के जोश को बढ़ाएं हैं.
और यहां पूरे जनमानस में या विरोध का स्वागत किया गया. जगह-जगह हम लोगों पर फूल बरसाए गए और सारे लोगों ने जन समर्थन कर के थालीपीठ कर जन समर्थन दिया है.


