Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

महंगाई के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन के चौथे दिन पेट्रोल पम्प पर चलाया गया उपभोक्ताओं का हस्ताक्षर अभियान //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश में चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज चौथे दिन स्थानीय किरानी घाट स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल, अपने – अपने वाहनों में भराने आए उपभोक्ताओं से कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने बाते कर, डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर विचार जाना एवम् हस्ताक्षर अभियान चलाया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी, राजू कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ला छो देवी, मदीना खातून, ब्रजेश राय, विनोद बनारसी, टिंकू गिरी, प्रो अनिल कुमार सिन्हा, बैजू प्रसाद, शिव कुमार चौरसिया, सुनिल कुमार सिन्हा, नंदलाल तांती, नाजिर खान, मो अजहरुद्दीन, आदि ने कहा कि पेट्रोल पंप पर उपस्थित उपभोक्ताओं ने बढ़ती हुई डीजल, पेट्रोल की कीमतों से खिन्न होकर सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई, तथा जम कर हस्ताक्षर किए।
नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ तब तक संघर्ष जारी रखेगी जब तक आमजन को इससे राहत नहीं मिल जाए।
नेताओ ने कहा की कल पांचवे दिन यानी ११ जुलाई २०२१ को महिला कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता घर, घर जाकर गृहिणियों के बीच हस्ताक्षर अभियान चला कर घरेलू गैस मूल्यवृद्धि के बारे में राय सुमरी करेंगे।