Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सतर्कता और टीकाकरण ही है उपाय। LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
 कोरोना महामारी के पहले और दूसरे चरण को हम झेल चुके हैं। इसकी भयावहता कैसी है यह हमसे छिपा हुआ नहीं है। यदि आगे सतर्क नहीं हुए तो निश्चित है कि हमें इसकी तीसरी लहर भी सताएगी, इसमें कोई दो मत नहीं है। तीसरी लहर की कहर हम पर नहीं पड़े इसके लिए सतर्कता और टीकाकरण ही उपाय है। ये बातें जन शिक्षण संस्थान गया के वजीरगंज शाखा द्वारा आयोजित स्वच्छता जागरूकता एवं कोविड-19 के तीसरी लहर से बचाव पखवारा के तहत आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को कही गई। संस्थान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिन्हा द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ0 रेवती रमन राहुल ने अपने संदेश में कहा कि सतर्कता का मतलब है कि हमें अभी लंबे समय तक व्यक्तिगत दूरियां बनाए रखने के सिद्धांत का पालन करना अनिवार्य है। इसके साथ ही मास्क का उपयोग, हाथों की लगातार सफाई, कम से कम यात्रा करने की जरूरत है। यदि थोड़ी सी भी लापरवाही किए तो निश्चित है हमें तीसरी लहर के कहर का का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्रम में सभी को अभिलंब टीकाकरण करवाने एवं नियमित खानपान तथा साफ सफाई पर बल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया शंभूशरण शर्मा एवं संचालन रविंद्र कुमार सिन्हा ने की। मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी रामनरेश प्रसाद सिंह, ईश्वर दयाल, अशोक शर्मा के अलावे संस्थान की अनुदेशिका रंजू देवी, बेबी देवी, संगीता देवी, रंजू देवी, अंजु देवी ने भी अपने – अपने सुझाव दिए। फोटो – वजीरगंज के जन शिक्षण संस्थान में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि