Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डीजल के बढ़ते महंगाई एवं बेतहाशा वृद्धि को लेकर राजद पार्टी का बैठक संपन्न, 18 जुलाई को करेंगे प्रदर्शन //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया/शेरघाटी । शुक्रवार को राजद की शेरघाटी इकाई एवं सहयोगी दल की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी 18 जुलाई को डीजल के बढ़ते मूल्य एवं महंगाई में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक कामदेव यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें जेपी चौक शेरघाटी से रैली निकालने का फैसला लिया गया जो शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए प्रखंड कार्यालय शेरघाटी पहुंचेगी और जहां कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. 
साथ ही आगामी 20 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर एवं तख्तिया होगी। बैठक के दौरान शेरघाटी की राजद विधायिका मंजू अग्रवाल के अलावा कार्यकर्ता सर्किल खान, लखन पासवान, सहयोगी दल कांग्रेस के अजित सिंह एव उमेश सिंह आदि भी शामिल हुए।