संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
बिहार में जैसे जैसे कोरोना के केस में गिरावट होती जा रही है वैसे वैसे लोग लापरवाही दिख रहे हैं। शायद यही लापरवाही कहीं मुसीबत ना ला दे। यह मामला गया जिला के डोभी प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां लोग बिना मास्क तथा बिना भय के सैकड़ों लोग आपस में ऐसे घनिष्ठता दिखे की मानो तीसरी लहर के न्योता दे रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लगभग दो सप्ताह वैक्सीन स्वास्थ केंद्र में उपस्थित नहीं थी पर उपलब्ध होते ही भीड़ इतनी बढ़ी कि लोग भूल गए कि कोरोना भी कोई संक्रमण बीमारी आयी है। सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां।
लोग खड़े रहे बेपरवाह। पर शायद उन्हें यह मालूम नहीं कि थोड़ी लापरवाही कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। यहां तक कि अस्पताल का भी कोई कर्मचारी ने किन्हीं को गाइडलाइन का पालन करने को कहा।


