Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गया जंक्शन पर आई 08626 हटिया-पटना एक्सप्रेस के एक कोच से विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
 संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
रेल थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गया जंक्शन पर आई 08626 हटिया-पटना एक्सप्रेस के एक कोच से विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गया जंक्शन पर रेल पुलिस सघन जांच अभियान चला रही थी। इस बीच गया जंक्शन पर आई हटिया-पटना एक्सप्रेस के कोच संख्या D-8 में जांच के दौरान शौचालय के पास छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की 38 बोतल बरामद की गई। जिसमें 26 बोतल केन बियर और 12 बोतल व्हिस्की को बरामद करते हुए अज्ञात के विरुद्ध कांड अंकित कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। बताते चलें कि यह ट्रेन झारखंड की तरफ से चलकर गया होते हुए पटना, पूर्णिया स्टेशन तक जाती है। झारखंड में बिहार की तरह शराबबन्दी नहीं है। इसका फायदा उठाकर शराब माफिया ट्रेन के सहारे झारखंड से शराब लेकर चलते हैं। ट्रेन में यात्रा करने के लिए शराब माफिया बजाप्ता टिकट बुक कराकर अपने साथ लाई जाने वाली शराब के साथ ही चलते हैं। लेकिन पास में शराब नहीं रख लावारिस अवस्था में छोड़ देते हैं। ताकि जांच में पकड़े जाने से बच सकें। अक्सर देखा जा रहा है कि शराब लावारिश अवस्था में ट्रेन में से पुलिस जब्त करती है। धंधेबाज कभी कभार पकड़े जाते हैं। सूत्रों की माने तो ये सारा खेल कोडरमा स्टेशन से शुरू होता है। कभी कभी शराब माफिया पहाड़पुर स्टेशन पर भी माल लेकर उतर जाते हैं। जहां से सड़क मार्ग द्वारा गंतव्य स्थान पर माल को पहुंचा दिया करते हैं। इस अवैध कारोबार में लगे लोगों का एक बड़ा नेटवर्क है। जो पुलिस की हर गतिविधि पर नजरें बनाए रखता है। पुलिस की कार्रवाई की अग्रिम सूचना के बाद शराब माफिया माल को लावारिश हालात में छोड़कर रिस्क ले लेते हैं कि यदि पुलिस की निगाह से बच गए तो हजारों लाखों की कमाई पक्की हो जाती है। बहरहाल, गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी सजग और चौकन्ना रहती है। यही वजह है कि शराब माफियाओं में एक भय का माहौल बना रहता है।