Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पानी निकलने का रास्ता नहीं, गुरारू चीनी मिल्स का केन यार्ड में सालों भर जमा रहता है गंदा पानी। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
  
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/गुरारू । जिले के गुरारू बाजार के बीचों-बीच स्थित गुरारू चीनी मिल्स का केन यार्ड में सालों भर गंदा पानी लगभग दो फीट तक जमा रहता है। यह केन यार्ड गंदा झील में तब्दील हो चुका है। इस यार्ड के चहुंओर घनी आबादी है। 
बरसात के दिनों में यह मैदान पूरी तरह पानी भरकर सड़कों पर आ जाता है। इस मैदान से पानी निकलने का रास्ता नहीं है। पानी इसी में सालों भर सड़ता रहता है, ऊपर से दर्जनों घरों की नालीयां भी इसी मैदान में गिरती हैं। 
इस गंदगी भरी मैदान से बाजार" में मच्छरों की उत्पत्ति काफी बढ़ गई है। सरकार द्वारा चीनी मिल्स को वियाड़ा को स्थानांतरित कर दिया गया है। इस मैदान के चारों ओर किटनाशक दवाईयों को छिड़काव भी हो जाता तो कुछ हद तक बीमारी से बचाव होता, परन्तु इस ओर न स्थानीय प्रशासन को ध्यान है और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों का, लोग लाचार हैं।