शुक्ल गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रीविष्णुपाद भगवान का विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के तत्वावधान में गयापाल ब्राह्मणों के द्वारा 56 प्रकार के मिष्ठानो से दिव्य श्रृंगार किया गया। आज के इस श्रृंगार में गया के एक प्रसिद्ध लड्डू भंडार के मुख्य एवं उनके परिवार का विशेष योगदान रहा। जिन्होंने उत्तम गुणवत्ता के मिष्ठान श्रृंगार के लिए श्री विष्णुपाद को भेंट किया। रामेश्वर सिंघल व डॉक्टर मनीष कुमार ने भी अपना सहयोग दिया। विश्व का कल्याण हो। कोरोना नामक महामारी से सबको मुक्ति मिले। देश का विकास हो। इसी उद्देश्य से यह विशेष श्रृंगार का आयोजन किया गया ।
कोरोना नियमों के अंर्तगत यह मंदिर का प्रवेश द्वार बंद होने कारण यह कार्यक्रम सिर्फ गयापाल पुजारियों के द्वारा सम्पन किया गया। श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह में नहीं प्रवेश करने दिया गया था।


