संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
डोभी NH-2 पर ओवरटेक के दौरान इंडियन गैस से भरा टैंकर तथा एक स्विफ्ट कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। यह घटना डोभी प्रखंड मुख्यालय के समीप की है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर झारखंड के धनबाद से स्विफ्ट कार पर सवार सुरेंद्र सिंह एवं शैलेंद्र सिंह आरा जिले के भोजपुर, ठकुरी जा रहे थे।
इसी बीच एनएच दो पर प्रखंड मुख्यालय के पास बाराचट्टी के तरफ से आ रही इंडियन गैस टैंकर में ओवरटेक के दौरान जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में कार बुरी तरह से टैंकर में जा फंसा। टैंकर से बचने के लिए कार चालक कार को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। स्थानीय पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से कार पर सवार दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कार पर सवार दोनों व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं।
जिन्हें निजी क्लीनिक में इलाज करवाया गया। स्थानीय पुलिस के द्वारा घटना की सूचना एन.एचए.आई के अधिकारियों को दिया गया। हालांकि घटना की सूचना पाकर भी एनएचएआई के अधिकारियों ने 2 घंटे के विलंब के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। सड़क दुर्घटना के बाद एनएच दो पर लगभग 3 घंटे तक भीषण जाम लगी रही। जिसके कारण आवागमन करने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। बता दें कि एनएचएआई के अधिकारियों के द्वारा एनएच दो के जर्जर पुल की मरमती का कार्य पिछले कई महीनों से कछुए की गति से करवाया जा रहा है। जिसके कारण एनएच दो के एक लेन पर दोनों तरफ की वाहनों की आवागमन की जा रही है। उक्त घटना स्थल के समीप दर्जनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है।


