Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब भवन बनकर तैयार, डीएम ने भवन का किया निरीक्षण. //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
 पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने शनिवार को गया शहर के रजिस्ट्री ऑफिस के सामने व एसएसपी कार्यालय के नजदीक बनकर तैयार प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए जिलापदधिकारी श्री सिंह ने कहा कि वर्षो से गया जिले के मीडियाकर्मियों की मांग आज पूरी हुई है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेस क्लब लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के लिए सुविधा उपलब्ध कराएगा। बता दें कि प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए गया जिला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार सिंह, पूर्व गया जिलाध्यक्ष स्व. सुरेंद्र कुमार सिंह तथा तत्कालीन महासचिव श्याम भंडारी के कार्यकाल में पहल शुरू की गई थी। इसके बाद से लगातार निवर्तमान अध्यक्ष कंचन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गठित जिला इकाई द्वारा प्रयास जारी रहा। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के वर्तमान प्रदेश महासचिव सह इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन(आइजेयू) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रंजन सिन्हा द्वारा लगातार क्लब भवन के लिए मॉनीटिरिंग की जाती रही। आज जिला इकाई और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के यूनियन नेताओं का प्रयास फलीभूत हुआ है।
जिला पदाधिकारी ने प्रेस क्लब के निरीक्षण के क्रम में मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि प्रेस क्लब के निर्माण हेतु जमीन में कुछ समस्याएं थी। जिनका निराकरण करते हुए प्रेस क्लब का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब के निर्माण में 76 लाख की लागत से मॉडल स्टीमेट के अंतर्गत प्रेस क्लब का निर्माण कराया गया है। शहर के बीचो बीच यह प्रेस क्लब अपने बहुउद्देश्यीय कार्य में सफल होगा। प्रेस क्लब के निर्माण में मीडिया प्रतिनिधियों, नगर निगम, राजस्व विभाग, जनसंपर्क विभाग, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा सहयोग मिला है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवंबर 2020) के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा गया में शीघ्र प्रेस क्लब के निर्माण का अनुरोध किया गया था। इस दिन डीएम ने आश्वासन दिया था कि अगले वर्ष प्रेस क्लब बनकर तैयार हो जाएगा। प्रेस क्लब शहर के बीचोबीच समाहरणालय व अन्य वरीय अधिकारियों के कार्यालय के निकट होने से पत्रकारों को प्रेस क्लब आने एवं जाने में सुविधा होगी। जिला पदाधिकारी ने आशा व्यक्त किया कि प्रेस क्लब के निर्माण से गया में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सकारात्मक परिवर्तन होगा।
निरीक्षण के क्रम में डीएम के साथ नगर आयुक्त नगर निगम, गया, सहायक समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीजीएम, भवन निर्माण निगम, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इधर, प्रेस क्लब भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदधारक व सदस्यों ने जिलापदधिकारी के साथ साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है।