Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गया शहर में दो जगह से उत्पाद विभाग की टीम ने 168 बोतल विदेशी शराब किया बरामद. //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को गया शहर के दो जगह से भारी मात्रा में शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं जिस वाहनों से शराब की खेप लाई गई थी, उन दोनों वाहनों को भी जब्त करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। सहायक आयुक्त उत्पाद प्रेम प्रकाश ने बताया कि गया शहर के दो स्थानों से अवैध शराब लदे दो वाहन के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया विष्णुपद थाना क्षेत्र के माड़नपुर मोड़ से सड़क पर तथा रामपुर थाना अंतर्गत सिकड़िया मोड से कुल 168 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। जिसमें एक कार से 120 लीटर और एक टेम्पु से 48 लीटर बरामद किया गया है। इस मामले में पटना जिले के दो तथा जहानाबाद जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओ के तहत कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। श्री प्रकाश ने कहा कि अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ विभाग को इनपुट मिलने पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब के धंधे के बारे में विभाग को सूचना दें। सूचक की गोपनीयता भंग नहीं करते हुए अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

जिसमें से दो गिरफ्तार युवक कार सवार पटना निवासी नौलेश कुमार और विमल कुमार के रूप में हुई और टेम्पु सवार जहानाबाद निवासी एक अभियुक्त रौशन शर्मा के रूप में हुई। गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया जाएगा।