संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
वाणिज्य प्रकोष्ठ की एकदिवसीय बिहार प्रदेश कार्यसमिति बैठक सह व्यवसायी व उद्यमी सम्मान समारोह 1अगस्त को गया शहर के “पापरिका वैंकट हॉल” प्रमोद टावर, टावर चौक में आयोजित होगी। इस बैठक व सम्मान समारोह में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री, विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य भाजपा पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इसी कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में शनिवार को “होटल अतिथि” गुरूद्वारा रोड़ में “तैयारी समिति” की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश द्वारा नियुक्त कार्यक्रम संयोजक विकास कुमार (प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी) ने व्यवस्था संबंधी कमेटी का गठन प्रदेश के निर्देशानुसार किया। बैठक में उपस्थित जिला संयोजक अमित लोहानी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील गुप्ता को निगरानी प्रभारी, गया शहर विधानसभा संयोजक पिंटू चरण पहाड़ी को व्यवस्था प्रभारी, ऋषि लोहानी भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष को अतिथि स्वागत प्रभारी व सहयोगी सूरज सेठ को बनाया गया है। साथ ही उपस्थित अन्य व्यसायिक व उद्यमी नेताओं को निम्न जिम्मेदारी सौंपी गई है- आवास प्रभारी- मनोज केसरी, सुधीर कुमार पप्पू, पुजारी लोहानी भोजन प्रभारी- विजय कन्धवे, संतोष कुमार, नागेंद्र कुमार गुप्ता, यातायात प्रभारी- शशी कुमार, प्रेम प्रकाश, सागर कुमार, अमित सोनी, राकेश अग्रवाल मंच सज्जा प्रभारी- अलका लोहानी, धनंजय कुमार धीरू, प्रिंटिंग प्रभारी- करण कुमार, प्रेम प्रकाश, मनोज कुमार सिंह प्रेस, मीडिया, वीडियो एवं स्टील फोटोग्राफी प्रभारी- पंकज लोहानी, सागर सेठ, महिला कार्यकर्ता प्रभारी- कविता कुमारी कोष प्रभारी- अजय बरनवाल, रजिस्ट्रेशन प्रभारी- उमेश कुमार, विकास अग्रवाल, मनोज कुमार सिंह, सुरेश कुमार, संदेश प्रभारी- सरोज कु० सेठ, अमित सोनी, प्रचार प्रभारी- धनंजय कुमार धीरू, सागर सेठ, अजय सिन्हा, इत्यादि को दायित्व सौंपा गया है।विकास कुमार ने बताया कि ये सभी नेता दोनों कार्यक्रम की भव्य तैयारी में लग गए है।


