Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

चांदन थाना में जिलाधिकारी के निर्देश पर लगा जनता दरबार, 3 मामले का हुआ निष्पादन // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता - पंकज मिस्त्री, बांका 
चांदन थाना में जिला अधिकारी के निर्देश पर कोरोना गाइडलाइंस में छुट होते ही प्रत्येक शनिवार को लगाए जा रहे हैं जमीन संबंधी विवाद को निपटारा करने के लिए जनता दरबार। 

कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए शनिवार को चान्दन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य एवं थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार की मौजूदगी में लग रहा है जनता दरबार। जिससे जमीन संबंधी विवादों का हो रहा है निपटारा। 
आज के जनता दरबार में 6 जमीन संबंधित विवादित आवेदन मिला जिसमें जमाबंदी सुधार एवं कुछ रैयत संबंधित आवेदन मिला जो सभी दस्तावेज को जांच उपरांत 3 का निष्पादन किया गया और 3 को अगले जनता दरबार में बुलाया गया। 

चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य एवं थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार का कहना है कि इस जनता दरबार में कुछ परिवार वाद का भी आवेदन आ जाता है जो परिवारवाद का सुलह करने के लिए ग्राम कचहरी में सरपंच एवं मुखिया के द्वारा कर लेना चाहिए। परिवारवाद एवं छोटे-मोटे मामलों का सरपंच द्वारा एवं मुखिया द्वारा ग्राम कचहरी में ही निष्पादन कर लेना चाहिए। जिससे जनता को परेशानी ना हो।