जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चकमैदा ढाला के पास एक अज्ञात ट्रक के धक्के से खरीक की तरफ जा रहा एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
घटना में ऑटो चालक मृतक खरीक के गणेशपुर निवासी मनोज पासवान (42) की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि गणेशपुर के ही भोला साह और खरीक के तेलघी निवासी कारे यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना शुक्रवार अल सुबह पांच बजे की है.
नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है तो घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया. मामले की बाबत नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.


